जागरण संवाददाता, हाथरस। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शनिवार की सुबह हाथरस पहुंचीं। यहां पर उन्होंने कार्पेट्स, हींग और हैंडीक्रॉफ्ट का कारोबार देखा। उन्होंने इन कारोबार के प्रोसेसिंग और सेल्स के बारे जानकारी ली। चार कारोबारियों के यहां करीब तीन घंटे रुकने के बाद अलीगढ़ रवाना हो गईं।

राज्यपाल शुक्रवार की सुबह करीब 10.15 बजे सबसे पहले अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कृष्णा सेल्स इंडस्ट्रीज पहुंची। यहां पर उन्होंने कार्पेट्स का कारोबार देखा। कारोबारियों ने कार्पेटस कैसे बनता है से लेकर सेल्स तक के बारे में बताया। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओम इंडस्ट्रीज एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड में राज्यपाल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने हींग और उसको बनाए जाने प्रक्रिया को जाना। उनके साथ उनकी बेटी अनारा बेन पटेल साथ थीं।

हैंडीक्रॉफ्ट का कारोबार देखा

यहां से राज्यपाल मां हाथुरसी मंदिर रोड स्थित श्याम बाबा पैकर्स का प्रतिष्ठान देखा। यहां से सीधे कमला बाजार स्थित बांकेलाल एंड सांस पहुंची। राज्यपाल ने यहां पर हैंडीक्रॉफ्ट का कारोबार देखा। इनमे मेटल से बनी मूर्तियां, फूलदान सहित हैंडीक्रॉफ्ट के उत्पाद देखे। इनको बनाने की जानकारी राज्यपाल को कारोबारियों ने दी।